- Monitor
- Printer
- Plotter
- Projector
- Speaker
Monitor – मॉनिटर का आकार टीवी जैसा होता है, इसे विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है। इसके बिना कंप्यूटर अधूरा है। इसके द्वारा आप आउटपुट को स्क्रीन पर देख सकते हैं यह एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है।
मॉनिटर चार प्रकार के होते है–
- CRT Monitor
- LED Monitor
- LCD Monitor
- Plasma Monitor
Printer -
प्रिंटर के द्वारा हम आउटपुट प्राप्त करते हैं यह सॉफ्टकॉपी को हार्डकॉपी में कन्वर्ट करता है जैसेकि आप डॉक्यूट फाइल में कोई letter टाइप करते हैं और उस letter को प्रिंटर के द्वारा प्राप्त करते हैं
प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं –
Impact Printer – यह प्रिंटर पुरानी तकनीक का उपयोग करते हैं और noisy प्रिंटर होते है। पहले के समय में यह ज्यादा उपयोग किए जाते थे। लेकिन अब इनका उपयोग कम होता है।
Impact Printer दो प्रकार के होते है–
- Character Printers
- Line Printers
Non-impact printer –यह प्रिंटर नई तकनीक का उपयोग करते हैं। इसकी प्रिंटिंग क्वालिटी impact printer की तुलना में ज्यादा अच्छी होती है। यह प्रिंटर पेपर पर text, image आदि प्रिंट कर सकते हैं।
Non-impact printer प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं
- Inkjet Printer
- Laser Printer
Plotter -
प्लॉटर प्रिंटर की तरह होता है, यह एक स्पेशल आउटपुट डिवाइस है। इसका उपयोग Vector graphics को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
इसका आकार printer की तुलना में अधिक बड़ा होता है। इसका उपयोग ज्यादाकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में किया जाता है। इसमें पेपर पर प्रिंट करने के लिए पेन,पेंसिल और अन्य लेखन tools उसकी आवश्यकता होती है
Plotter दो प्रकार के होते हैं-
- Drum Plotter
- Flatbed Plotter
Speaker -
स्पीकर भी एक आउटपुट डिवाइस है जिसे कंप्यूटर से कनेक्ट कर के ध्वनि प्राप्त की जाती है। जैसेकी आप वीडियो कालिंग कर सकते है, कंप्यूटर पर गाने सुन सकते है आदि।
स्पीकर के बारे में आप जानते ही होंगे इसका उपयोग न केवल कंप्यूटर में बल्कि आज कल Home theater के रूप में , मोबाइल में, और टीवी में भी किया जाता है।
अब स्पीकर्स कई प्रकार के आते है इनका आकर और डिज़ाइन भी कई प्रकार का होता है।
कुछ स्पीकर के नाम इस प्रकार है–
- Sub woofers
- Studio Monitors
- Loudspeakers
- Central channel speakers
- In-Wall/In-Ceiling Speakers
- On Wall speakers
- Bluetooth speakers
- Floor standing speakers
0 Comments